आप अपने दाँतो की सुन्दरता कैसे बनाये रख सकते हैं! इसके उपर पुरी जानकारी

दाँतो की सुन्दरता 


आप अपने हाथ-पैरों, चेहरे, बालों, त्वचा की सुन्दरता और सफाई का ध्यान रखते हैं, लेकिन जब सौन्दर्य की बात आती है तो नख-शिख सौन्दर्य का नाम आता है नख-शिख का मतलब है नाखून से लेकर सिर तक सौन्दर्य! यदि आप दांतों की सुन्दरता इसमें दांतों की सुन्दरता अलग कर देती हैं तो आपकी सुन्दरता अधूरी रह जाएगी! 
        पायरिया दाँतो की सबसे बड़ी बीमारियों में से एक है! पायरिया रोग में हर समय मुहँ से दुर्गन्ध निकलती रहती हैं! यदि किसी से बात करनी हो तो मुहँ घुमा के बात करना पड़ता है! यदि मुहँ सामने करके बात करेंगे तो सामने वाले को मजबूरन मुहँ घुमाना पड़ेगा! 
        अपने दाँतो की अस्वच्छता, असुन्दरता, व पायरिया बीमारी का मुख्य कारण होता है, खाना खाने के बाद मुहँ को अच्छे तरह से साफ नही करना! ज्यादा खटा औरप मिठा खाने से दांतों की अनेक बीमारिया होती हैं! 



      दाँतो की चमक बढाने के घरेलू उपाय


अपने मुस्कान को बेहद खूबसूरत व आकर्षक बनाने के लिए होठो के फैलने-सिकुड़ने की क्रिया में आपके दाँतो का बहुत बड़ा योगदान होता है! यदि आपके दाँत गंदे, बदरंग है तो आपके चेहरे की सारी सुन्दरता पर पानी फिर जाता है! 
      दाँतो को सुन्दर, साफ, चमकीले, व आकर्षक बनाने के कुछ उपाय! 

* उर्द दाल के चूर्ण को दांतो के मन्जन के रूप मे इस्तेमाल करने से दांतों के अनेक रोगों से निजात मिलती है साथ ही दांतों में चमक भी आती हैं! 


* नीम या बबूल का दातुन करे इससे दाँत कीटाणुरहित, स्वस्थ, मजबूत और चमकीले रहते हैं! रात्रि के समय दातुन पानी में भिगा दे और सुबह दातुन करे!


* संतरे और नीम्बू के छिलके को पीसकर मंजन बना ले! इसे रोज करने से आपके दाँत स्वच्छ व चमकदार रहेगे! इसे ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए इसमे चार-पांच बून्दे सरसों का तेल और नीम्बू की बून्दे डालकर पेस्ट बना ले!और इस पेस्ट से रोज मुहँ धोए! 


       नींबू दांतों के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है, जिनके कारण दांतों पर इनकी मजबूती खत्म होती है। इसका उपयोग बहुत आसान है। नींबू के रस को एक गिलास पानी में मिलाकर कुल्ला करें। इससे मुंह के अन्य बैक्टीरिया भी मर जाएंगे। 

नमक और सरसों के तेल का उपयोग दांतों की साफ सफाई और मजबूती का सदियों पुराना इलाज है। दो बूंद सरसों के तेल में एक चुटकी नमक डालें। इस पेस्ट से हल्के-हल्के मसूडों पर मालिश करें। इसके बाद पांच मिनट तक सामान्य पानी से कुल्ला करें। 




केला-दांतों को सफेद करने के लिए आप केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केला जितना फायदेमंद फल है, उसका छिलका भी उतना ही फायदेमंद है। केले के छिलके का जो सफेद वाला हिस्सा है उस तरफ से छिलके को रोजाना दांतों पर 1 या 2 मिनट तक रगड़ें और उसके बाद हर दिन तकी तरह ब्रश कर लें। केले में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को दांत सोख लेते हैं। इससे दांत न सिर्फ सफेद बनते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। केले के छिलके के इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई करें और फिर देखें पीलापन कैसे दूर हो जाएगा।

 

  दाँतो का पीलापन दुर करने के घरेलु उपाय


 दिन में दो बार ब्रश और उचित साफ-सफाई से दांत मोतियों से चमकदार और मजबूत बने रहते हैं। गुटका, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि दांतों की चमक तो समाप्त कर ही देते हैं, साथ में इनकी जड़ों को भी कमजोर करते !
             मोतियों जैसे चमकते सफेद दांत आपकी सुंदरता और व्यक्तित्व में चार चांद लगा देते हैं। 

*  तुलसी में दांतों का पीलापन दूर करने की अद्भुत क्षमता पाई जाती है। साथ ही, तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं।

 * नमक से दांत साफ करने का नुस्खा बहुत पुराना है। नमक में 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाकर दांत साफ करने से पीलापन दूर हो जाता है और दांत चमकने लगते हैं। 


* रोजाना गाजर खाने से भी दांतों का पीलापन कम हो जाता है। दरअसल, भोजन करने के बाद गाजर खाने से इसमें मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं।


* नीम का उपयोग प्राचीन काल से ही दांत साफ करने के लिए किया जाता रहा है। नीम में दांतों को सफेद बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं। यह नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक है। रोजाना नीम के दातून से दांत साफ करने पर दांतों के रोग नहीं होते व दांतों का पीलापन भी दूर हो जाता है।


 बेकिंग सोडा पीले दांतों को सफेद बनाने का सबसे अच्छा घरेलू तरीका है। ब्रश करने के बाद थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ करें। इससे दांतों पर जमी पीली पर्त धीरे-धीरे साफ हो जाती है। बेकिंग सोडा और थोड़ा नमक टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से भी दांत साफ हो जाते हैं। 

*  एक नींबू का रस निकालकर उसमें उतनी ही मात्रा में पानी मिला लें। खाने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। यह उपाय रोज करने से दांतों का पीलापन चला जाता है और सांसों की दुर्गंध भी दूर हो जाती है। 


* स्ट्रॉबेरी दांतों को चमकदार बनाने का सबसे टेस्टी उपाय है। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है। पहले स्ट्रॉबेरी को पीस लें। इसके पल्प में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। ब्रश करने के बाद इस मिश्रण को उंगली से दांतों पर लगाएं। कुछ दिनों तक यह उपाय नियमित रूप से करने पर दांत चमकने लगेंगे!


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट